Big breaking :-चारों धामों में आज बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-चारों धामों में आज बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी

 

चारों धामों में आज बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारीमौसम विभाग की ओर से गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों को सलाह दी है कि अपने साथ गर्म कपड़े और रेन कोट जरूर लाएं।उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है।

 

 

मौसम वैज्ञानिकों ने आज चारों धामों में बारिश की संभावना जताई है। कुछ जगह हल्की बर्फबारी भी संभव है। जबकि, प्रदेशभर में झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने 13 मई तक मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। उन्होंने गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों को सलाह देते हुए कहा कि अपने साथ गर्म कपड़े और रेन कोट जरूर लाएं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top