Big breaking :-आज से हल्द्वानी में रूट डायवर्जन, ईद पर नैनीताल में बाइकों की नो एंट्री - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-आज से हल्द्वानी में रूट डायवर्जन, ईद पर नैनीताल में बाइकों की नो एंट्री

आज से हल्द्वानी में रूट डायवर्जन, ईद पर नैनीताल में बाइकों की नो एंट्री
हल्द्वानी में आज से रूट डायवर्जन शुरू हो गया है। पर्यटन सीजन और ईद को देखते हुए पुलिस ने यह फैसला लिया है। नैनीताल और भीमताल में बाहरी राज्यों के दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। रूट प्लान 6 जून से 8 जून तक लागू रहेगा जिसमें भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। काठगोदाम में यातायात बढ़ने पर वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

आज से हल्द्वानी में रूट डायवर्जन, ईद पर नैनीताल में बाइकों की नो एंट्री
जासं, हल्द्वानी। पर्यटन सीजन, वीकेंड व ईद पर्व को देखते हुए पुलिस ने शहर में रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। नैनीताल व भीमताल में बाहरी राज्यों के दो पहिया वाहन को नो एंट्री रहेगी। काठगोदाम में चेकिंग के दौरान वाहनों को रोक दिया जाएगा।

 

 

सीमाओं पर चेकिंग बढ़ाई जा चुकी है। डायवर्जन प्लान छह जून से आठ जून तक सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस तिथि में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों का दबाव कम होने की स्थिति में भारी वाहनों को एंट्री मिल सकती है।
ये है रूट प्लान
बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी वाहन तीनपानी फ्लाई ओवर से गौलापार रोड होकर नारीमन तिराहा होकर जाएंगे।
रुद्रपुर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी वाहन पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड) से लालकुंआ होते हुए तीनपानी फ्लाई ओवर से नरीमन तिराहा को जाएंगे।
रामनगर, बाजपुर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी वाहन कालाढूंगी नैनीताल तिराहा से मंगोली होते हुए जाएंगे।
पर्वतीय क्षेत्र से शहर में आने वाले भारी वाहनों को समय सुबह सात बजे से 10 बजे तक सीमा पर रोका जाएगा।
काठगोदाम में यातायात का दबाव बढ़ने पर शाम तीन बजे से नैनीताल व भवाली से मैदानी को जाने वाले पर्यटक वाहन नंबर एक बैंड व रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास प्रथम होकर कालाढूंगी को जाएंगे।
पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाली रोडवेज व केमू बसें व टैक्सी वाहन अपने निर्धारित रूट से आएंगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top