Big breaking :-तीर्थ पुरोहित महापंचायत का विरोध: सैफई में केदारनाथ के प्रतीकात्मक मंदिर निर्माण को लेकर कोर्ट जाने की चेतावनी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-तीर्थ पुरोहित महापंचायत का विरोध: सैफई में केदारनाथ के प्रतीकात्मक मंदिर निर्माण को लेकर कोर्ट जाने की चेतावनी

तीर्थ पुरोहित महापंचायत का विरोध: सैफई में केदारनाथ के प्रतीकात्मक मंदिर निर्माण को लेकर कोर्ट जाने की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के सैफई में केदारनाथ मंदिर के वास्तु एवं गर्भ गृह की तर्ज पर प्रतीकात्मक मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इससे देश के करोड़ों सनातनियों की भावना व आस्था को ठेस पहुंचेगी

चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत भी उत्तर प्रदेश के सैफई में केदारनाथ धाम का प्रतीकात्मक मंदिर निर्माण के विरोध में उतर आई है। महापंचायत ने चेतावनी दी कि मंदिर निर्माण पर रोक नहीं लगी तो न्यायालय जाने को मजबूर होंगे

 

महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल व महासचिव बृजेश सती ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सैफई में केदारनाथ मंदिर के वास्तु एवं गर्भ गृह की तर्ज पर प्रतीकात्मक मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इससे देश के करोड़ों सनातनियों की भावना व आस्था को ठेस पहुंचेगी। महापंचायत ने चारधाम की प्रतिकृति, उसके नाम से किसी भी तरह का ट्रस्ट बनाने का विरोध किया।

उन्होंने कहा कि इससे पहले तेलंगाना में भी केदारनाथ मंदिर के भूमि पूजन किया जा रहा था। इसका महापंचायत ने विरोध किया। 18 जुलाई 2024 को प्रदेश सरकार ने कैबिनेट से प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें राज्य के चारधामों के नाम के प्रयोग करने पर सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया था।

महापंचायत ने सपा नेता व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मांग की है कि हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए केदारनाथ मंदिर की वास्तु से अलग मंदिर का निर्माण करें। मंदिर निर्माण पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है। यह सभी सनातनियों का अधिकार है लेकिन चारधाम करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। इसका अपना महत्व है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top