Big breaking :- रुद्रप्रयाग - मरम्मत कार्य होने तक कुंड पुल से केवल दुपहिया ही वाहन होंगे संचालित - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :- रुद्रप्रयाग – मरम्मत कार्य होने तक कुंड पुल से केवल दुपहिया ही वाहन होंगे संचालित

 

*मरम्मत कार्य होने तक कुंड पुल से केवल दुपहिया ही वाहन होंगे संचालित*

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि कुंड पुल की मरम्मत होने तक केवल दुपहिया वाहन ही पुल से संचालित होंगे।

 

पुल की मरम्मत होने तक वाहनों के वैकल्पिक आवागमन के लिए चुन्नी बैण्ड-कालीमठ गेट- गुप्तकाशी तथा गिवाणी गांव- मयाली – गुप्तकाशी वाले मोटर मार्ग का उपयोग किया किया जा सकता है। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के चलते श्री केदारनाथ धाम जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 107 पर स्थित कुंड पुल का ऐबेटमेन्ट (आधार) क्षतिग्रस्त होने के कारण सभी चौपहिया वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top