Big breaking :-टिहरी : चलती स्कूटी में लगी आग, जिंदा जली युवती - News Height
उत्तराखंड

Big breaking :-टिहरी : चलती स्कूटी में लगी आग, जिंदा जली युवती

उत्तराखंड के टिहरी में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। नगुण-भवान-उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर चलती स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान हादसे में जिंदा जलकर युवती की मौत हो गई। मृतक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

थत्यूड़ थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। दानगल्ला के पास एक स्कूटी में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस और 108 सेवा की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक युवती की जलकर मौत हो चुकी थी।

उन्होंने बताया कि स्कूटी संख्या यूके 07 डीबी-8771 भवान की तरह जा रही थी। जहां पर स्कूटी में आग लगी वहां पर कोई बस्ती नहीं है। स्कूटी भी पूरी तरह से जल चुकी है। बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top