Big breaking :-ठुकराल पैर छूने को तैयार… मीना बोलीं- गर्दन काट कर उस पर पगड़ी रखना कहां का न्याय - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-ठुकराल पैर छूने को तैयार… मीना बोलीं- गर्दन काट कर उस पर पगड़ी रखना कहां का न्याय

ठुकराल पैर छूने को तैयार… मीना बोलीं- गर्दन काट कर उस पर पगड़ी रखना कहां का न्याय

मीना शर्मा और राजकुमार ठुकराल के बीच चल रहा विवाद बढ़ता जा रहा है। यह मामला अब व्यक्तिगत बयानबाजी और तकरार की ओर बढ़ गया है।

कांग्रेस में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के शामिल होने के बाद से ही पार्टी की महिला नेता मीना शर्मा की नाराजगी थमने का नाम नहीं ले रही है। ठुकराल के विवादित बयानों से मीना शर्मा क्षुब्ध हैं और उन्हें किसी भी सूरत में माफ करने के मूड में नहीं हैं। यह मामला अब व्यक्तिगत बयानबाजी और तकरार की ओर बढ़ गया है।

मीना ब्राह्मण, उन्हें देवी समान माना जाना चाहिए : ठुकराल
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपनी ओर से सुलह का प्रयास करते हुए कह रहे हैं कि मीना शर्मा ब्राह्मण समाज से हैं और उन्हें देवी के समान माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो वे मीना शर्मा से माफी मांगने के लिए उनके पैर छूने के लिए भी तैयार हैं। उनका तर्क है कि इस विवाद को समाप्त किया जाना चाहिए और किसी भी कीमत पर सम्मान बनाए रखना है।

माफी मांगनी थी तो पहले मांगते : मीना
मीना शर्मा ने ठुकराल की माफी की पेशकश पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ठुकराल अब माफी मांगने की बात कर रहे हैं जबकि उनका ऑडियो वायरल होने के समय उन्होंने इसे एआई और डीफेक का बहाना बना कर टालने की कोशिश की थी। मीना शर्मा ने ठुकराल के माफी मांगने के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर उन्हें माफी मांगनी ही थी तो उस समय मांगते जब उनका विवादित ऑडियो सार्वजनिक हुआ था। उन्होंने तीखे अंदाज में कहा कि गर्दन काट कर उस पर पगड़ी रख दें तो यह कहां का न्याय है?

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top