Big breaking :-केदारनाथ यात्रा मार्ग चीरबासा के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से तीन यात्रियों की मौत एक घायल अन्य यात्रियों की खोज जारी - News Height
RUDRAPRAYAG NEWS

Big breaking :-केदारनाथ यात्रा मार्ग चीरबासा के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से तीन यात्रियों की मौत एक घायल अन्य यात्रियों की खोज जारी

केदारनाथ यात्रा मार्ग चीरबासा के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से तीन यात्रियों की मौत एक घायल अन्य यात्रियों की खोज जारी

रुद्रप्रयाग – जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि आपदा कन्ट्रोल रूम को सुबह 7.30 बजे के करीब सूचना प्राप्त हुई कि केदारनाथ यात्रा मार्ग चीरबासा के पास पहाड़ी से मिट्टी व भारी पत्थर आने से कुछ यात्रियों की मलवे में दबने की सूचना है।

यह सूचना मिलते ही यात्रा मार्ग में तैनात सुरक्षा कर्मी जिसमें एन.डी.आर एफ, डीडीआर,वाईएम.एफ प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में लगी

रेस्क्यू टीम ने मलवे से तीन व्यक्तियों को निकाल लिया गया है जो मृतक पाये गये तथा एक घायल व्यक्ति को निकालकर उसका प्राथमिक उपचार कर घायल व्यक्ति को केदारनाथ यात्रा मार्ग में बने अस्थाई अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

वहीं एन.डी.आर एफ, डीडीआर,वाईएम.एफ प्रशासन की टीम मौके पर राहत और बचाव में लगी हुई है अन्य यात्रियों की खोज में और प्रशासन का सर्च अभियान जारी है। वही अभी मृतक तीनों व्यक्तियों के बारे में जानकारी की जा रही है कि वह किस प्रदेश और स्थान से केदार धाम की यात्रा के लिए आए थे।

हालात नियंत्रण में है और यात्रा का रूट थोड़ा सा तब्दील कर दिया गया है राहत और बचाव कार्य के मध्य नजर

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top