Big breaking :-उत्तराखंड कैडर के तीन IPS प्रतिनियुक्ति पर केंद्र गए; आईटीबीपी, बीएसएफ और एनसीआरबी में भेजा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड कैडर के तीन IPS प्रतिनियुक्ति पर केंद्र गए; आईटीबीपी, बीएसएफ और एनसीआरबी में भेजा

उत्तराखंड कैडर के तीन IPS प्रतिनियुक्ति पर केंद्र गए; आईटीबीपी, बीएसएफ और एनसीआरबी में भेजा

2005 बैच के आईपीएस मुख्तार मोहसिन को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) में डिप्टी डायरेक्टर (डीआईजी स्तर) के पद पर नियुक्त किया गया है।

उत्तराखंड कैडर के तीन आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को इसका आदेश जारी किया गया। इसके बाद तीनों अधिकारियों को शासन स्तर से रिलीव कर दिया गया।

आदेश के मुताबिक 2005 बैच के आईपीएस मुख्तार मोहसिन को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) में डिप्टी डायरेक्टर (डीआईजी स्तर) के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी बैच की नीरू गर्ग को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में डीआईजी के पद पर तैनाती मिली है।

 

2006 बैच के आईपीएस अरुण मोहन जोशी को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में डीआईजी के पद पर तैनाती दी गई है। जानकारी के अनुसार प्रतिनियुक्ति के लिए राज्य सरकार ने इनके नाम केंद्र को भेजे थे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top