Big breaking :-यहां प्लेन को बम से उडाने की मिली धमकी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-यहां प्लेन को बम से उडाने की मिली धमकी

 

*कोतवाली डोईवाला*

कोतवाली डोईवाला पर दिनांक 09.12.2024 को वादी प्रभाकर मिश्रा निदेशक विमानपतन देहरादून हवाई अड्डा द्वारा शिकायती प्रा0पत्र दिया कि दिनांक 09.12.2024 समय 11.54 बजे

 

[email protected] से देहरादून विमानतल की ईमेल आईडी पर बम थ्रेट का सन्देश प्राप्त हुआ जिसमे सेन्डर द्वारा देहरादून एयरपोर्ट के बाथरूम मे बम छिपाकर रखा जाना अंकित किया गया, उक्त मेल की जाँच करने पर मेल फर्जी व भ्रामक पायी गयी है

 

 

 

 

जो मात्र लोगो मे भय उत्पन्न करने के उदेश्य से मेल की गयी तथा उक्त भ्रामक धमकी के कारण एयरपोर्ट कर्मियो/यात्रियो को असुविधा हुयी है। वादी द्वारा दिये गये प्रा0पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0 357/24 धारा 132/351(3)/353(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top