Big breaking :-इस बार 14 दिसंबर को होगी आईएमए की पीओपी, देश-विदेश के जेंटलमैन कैडेट बनेंगे सेना का हिस्सा - News Height
उत्तराखंड

Big breaking :-इस बार 14 दिसंबर को होगी आईएमए की पीओपी, देश-विदेश के जेंटलमैन कैडेट बनेंगे सेना का हिस्सा

 

इस बार 14 दिसंबर को होगी आईएमए की पीओपी, देश-विदेश के जेंटलमैन कैडेट बनेंगे सेना का हिस्सा

 

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में पासिंग आउट परेड (पीओपी) 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इससे पहले भी अकादमी में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें शिरकत कर देश-विदेश के जेंटलमैन कैडेट बतौर अधिकारी अपने-अपने देश की सेना का हिस्सा बनेंगे।

 

पिछले 92 वर्षों में अकादमी से 65 हजार 628 कैडेट्स पासआउट हुए हैं। पीओपी के लिए सेना के तमाम वरिष्ठ अधिकारी, देश-विदेश के गणमान्य और कैडेट के परिजन भी परेड देखने दून पहुंचेंगे। पीओपी के लिए कैडेट्स रिहर्सल कर रहे हैं।

अकादमी के अधिकारियों के अनुसार छह दिसंबर को ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित होगी, जिसमें आर्मी कैडेट काॅलेज विंग के कैडेट को डिग्री प्रदान की जाएगी। इसके बाद एसीसी विंग के यह कैडेट अकादमी का हिस्सा बन जाएंगे। दस दिसंबर को डिप्टी कमांडेंट और 12 दिसंबर को कमांडेंट परेड का आयोजन किया जाएगा।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top