Big breaking :-उत्तराखंड के इस शिक्षक का राजस्थान में हुआ सम्मान, नेशन्स प्राइड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड के इस शिक्षक का राजस्थान में हुआ सम्मान, नेशन्स प्राइड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

राजकीय महाविद्यालय नंदासैन चमोली, संस्कृत विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नीटू दत्त नौटियाल को उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में किय गये सामाजिक कार्यों हेतु ज्ञान उदय फाउंडेशन , कोटा राजस्थान द्वारा नेशन्स प्राइड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

 

 

बताते चले कि डॉ. नौटियाल अपने शैक्षिणिक कार्यों के अतिरिक्त, उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में अवस्थित ग्रामीण परिवेश के बच्चों को शिक्षित तथा स्वयं के व्यवसाय स्थापित करने हेतु कार्य करते है। ये 2017 से अपने दादा जी स्वर्गीय पंडित रूपराम नौटियाल जी के स्मरण में प्रत्येक वर्ष के अन्त में अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूक करते है तथा ऐसे बच्चों तक पुस्तकें और लेखन सामग्री भी पहुंचाते है जो किसी कारणवश औपचारिक शिक्षा ग्रहण करने में असमर्थ होते हैं।

 

 

.
डॉ. नौटियाल ने एम. ए., एम.फिल और पीएचडी की शिक्षा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली से प्राप्त की है।
वर्तमान में ये राजकीय महाविद्यालय नंदासैन चमोली उत्तराखंड में विगत तीन वर्षों से अपनी सेवा दे रहे है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बी.के. सिंह ने इन्हें बधाई दी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top