Big breaking :-उत्तराखंड के इस लाल ने बचाई कइयों की जान, जानिए क्या है मामला - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड के इस लाल ने बचाई कइयों की जान, जानिए क्या है मामला

देहरादून के इस कैप्टन ने बचाई कई जिंदगियां, राहत नौका तक घायलों को पहुंचाया; हाउती विद्रोहियों ने मिसाइल से किया था हमला

 

अदन की खाड़ी में हाउती विद्रोहियों के मिसाइल हमले का शिकार बने एक मालवाहक जहाज के 23 चालक दल सदस्यों को भारतीय युद्धपोत आईएनएस कोलकाता ने बचाया है। 23 सदस्यीय इस जहाज के कैप्टन इकलौते भारतीय व दून निवासी दीपक शर्मा ने जान की परवाह न करते हुए घायल सदस्य को कंधों पर उठाकर उन्हें राहत नौका तक पहुंचाया।

 

 

इसके अलावा चार अन्य घायलों को भी बचाकर नाव तक पहुंचाया।अदन की खाड़ी में हाउती विद्रोहियों के मिसाइल हमले का शिकार बने एक मालवाहक जहाज के 23 चालक दल सदस्यों को भारतीय युद्धपोत आईएनएस कोलकाता ने बचाया है। इनमें एक भारतीय भी शामिल था। यह भारतीय कोई और नहीं बल्कि दून निवासी कैप्टन दीपक शर्मा हैं

 

 

 

उन्होंने अपने क्रू मेंबर की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। उनके जहाज पर हाउती विद्रोहियों ने मिसाइल हमला कर दिया था। बारबोडोस का ध्वज लगाए यह जहाज अदन की खाड़ी से गुजर रहा था। इस हमले के कारण जहाज में आग लग गयी। हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बुरी तरह से घायल हो गया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top