Big breaking :-वन विभाग के इन कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, हुई ये बैठक - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-वन विभाग के इन कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, हुई ये बैठक

श्री सुबोध उनियाल जी, मा० मंत्री, वन, उत्तराखण्ड सरकार की अध्यक्षता में वन विभाग में समय-समय पर सीधे तौर पर तैनात श्रमिकों का पारिश्रमिक / वेतन निर्धारण किये जाने के सम्बन्ध में गठित मंत्रिमण्डलीय उप-समिति द्वारा कार्य प्रारम्भ करते हुए आज दिनांक 28.09.2024 को उप-समिति की पहली बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में श्री सौरभ बहुगुणा, मा० काबीना मंत्री बतौर सदस्य सम्मिलित हुए।

 

 

 

आज उप-समिति की इस बैठक में उक्त मामलों से संबंधित सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श कर वन विभाग में कार्योजित ऐसे दैनिक श्रमिकों के पारिश्रमिक निर्धारण की समीक्षा की गई। मामले में वित्तीय उपाशय निहित होने व विधिक पहलुओं की दृष्टि से इसका गहराई से परीक्षण कर अग्रतर कार्यवाही का निर्णय लिया गया है।

 

 

बैठक में विभागीय प्रमुख सचिव श्री रमेश सुधाँशु, सचिव-वित्त श्री दिलीप जावलकर, डॉ० धनन्जय मोहन, प्रमुख वन संरक्षक (HoFF). अपर सचिव, वित्त श्री गंगा प्रसाद, श्रीललितमोहन रयाल, अपर सचिव, कार्मिक, श्री निशान्त वर्मा, अपर प्रमुख वन संरक्षक-राज्य वन मुख्यालय, श्रम विभाग के प्रतिनिधि व शासन / विभागी के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top