Big breaking :-उत्तरकाशी में ऐसे मनाया गया ईगास बग्वाल पर्व - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तरकाशी में ऐसे मनाया गया ईगास बग्वाल पर्व

उत्तरकाशी,

राज्य स्थापना दिवस की 25 वीं रजत जयंती वर्ष समारोह की श्रृंखला में आज जनपद में इगास बग्वाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला मुख्यालय के रामलीला मैदान में इगास बग्वाल मनायी गई । जिला प्रशासन एवं जिला पर्यटन विभाग द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित इगास बग्वाल कार्यक्रम में सभी विभागीय अधिकारियों व कर्मचारीयों सहित स्थानीय लोगों ने भेलो एवं लोक सांस्कृतिक झुमैलो गीतों पर झूमते व नृत्य करते हुए भव्य तरीके से मनाया।

कहा जाता है कि लंका विजय के बाद जब भगवान राम अयोध्या पहुंचे तो लोगों ने दीये जला कर उनका स्वागत किया। यह खबर गढ़वाल क्षेत्र में कार्तिक शुक्ल एकादशी को मिली थी। इस खबर की खुशी में गढ़वाल क्षेत्र के लोगों ने इसी दिन दीपावली मनाई थी, जिसे इगास या बूढ़ी दिवाली का नाम दिया गया। दूसरी मान्यता यह है कि गढ़वाल के माधो सिंह भंडारी के नेतृत्व में तिब्बत का युद्ध जीतने के बाद उनकी सेना दिवाली के 11 दिन बाद गढ़वाल पहुंची थी। इस खुशी में दीपावली (इगास) मनाया थी।

कार्यक्रम की शुरुआत इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएफओ उत्तरकाशी वन प्रभाग डीपी बलूनी ने दीप प्रज्वालित कर किया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top