Big breaking :-उत्तराखंड के दो रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी यह बड़ी सौगात.इन यात्रियों को होगा फायदा। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड के दो रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी यह बड़ी सौगात.इन यात्रियों को होगा फायदा।

उत्तराखंड के दो रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी यह बड़ी सौगात.इन यात्रियों को होगा फायदा।

उत्तराखंड के दो रेलवे स्टेशन को बैटरी चलित वाहन सेवा की सौगात मिलने वाली है देहरादून एवं हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा हेतु शीघ्र ही बैटरी संचालित वाहन सेवा का शुभारम्भ किया जायेगा।

 

 

जिससे दिव्यांगजन, बुजुर्ग, बीमार और गर्भवती महिलाओं को रेलवे स्टेशन व प्लेटफार्म पर आवागमन में सुविधा मिलेगी।
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए नित नई सुविधाएं प्रारंभ की जा रही है।

 

 

 

इसी क्रम में मुरादाबाद मण्डल के मुरादाबाद, देहरादून एवं हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर शीघ्र ही बैटरी संचालित वाहन सेवा का शुभारम्भ किया जा रहा है। Uttrakhand city news इस सेवा के प्रारंभ होने से दिव्यांगजन, बुजुर्ग, बीमार और गर्भवती महिलाओं को स्टेशन पर एवं प्लेटफार्म पर आवागमन में बहुत सुविधा होगी। यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में तथा प्लेटफार्म से स्टेशन के निकास द्वार एवं निकास द्वार से प्लेटफार्म तक जाने में इस सुविधा का लाभ प्राप्त हो सकेगा। प्रति व्यक्ति ₹ 50/-किराया पर यह सुविधा तीनों स्टेशन के स्टेशन परिसर में प्राप्त की जा सकेगी।

 

 

 

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर 04 बैटरी संचालित वाहन, देहरादून रेलवे स्टेशन पर 03 बैटरी संचालित वाहन तथा हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर 04 बैटरी संचालित वाहन शीघ्र ही मुरादाबाद मण्डल में पहली बार अपनी सेवा देना प्रारंभ करेंगे

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top