Big breaking :-सोच समझकर ही करें हवाई टिकट बुक, कोहरे के चलते हवाई अड्डे पर नहीं उतर पा रहीं फ्लाइट - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सोच समझकर ही करें हवाई टिकट बुक, कोहरे के चलते हवाई अड्डे पर नहीं उतर पा रहीं फ्लाइट

: सोच समझकर ही करें हवाई टिकट बुक, कोहरे के चलते हवाई अड्डे पर नहीं उतर पा रहीं फ्लाइट
Dehradun Airport News हवाई अड्डे के उप महाप्रबंधक नितिन कादियान ने बताया कि शुक्रवार को इंडिगो की अहमदाबाद की प्रातः आठ बजे आने वाली उड़ान लगभग पांच घंटे देरी से 1.12 बजे पर पहुंची। वहीं इंडिगो की दिल्ली की 9.20 बजे की उड़ान 100 बजे जयपुर की इंडिगो की उड़ान 10 .25 बजे की बजाय 1152 बजे पर पहुंची।

 

 

 

कोहरे के चलते हवाई सेवाएं प्रभावित हुई। देहरादून हवाई अड्डे से हैदराबाद और मुंबई की शाम की उड़ानें रद कर दी गई। साथ ही कई उड़ानें निर्धारित समय से देरी से पहुंची। जबकि देरशाम की दो उड़ानें कम दृश्यता के चलते हवाई अड्डे पर उतर नहीं सकी।हवाई अड्डे के उप महाप्रबंधक नितिन कादियान ने बताया कि शुक्रवार को इंडिगो की अहमदाबाद की प्रातः आठ बजे आने वाली उड़ान लगभग पांच घंटे देरी से 1.12 बजे पर पहुंची।

 

 

 

वहीं इंडिगो की दिल्ली की 9.20 बजे की उड़ान 1:00 बजे, जयपुर की इंडिगो की उड़ान 10 .25 बजे की बजाय 11:52 बजे पर पहुंची।वहीं इंडिगो की हैदराबाद की 11:35 बजे पर आने वाली उड़ान दोपहर 2:50 बजे हवाई अड्डे पर पहुंची। वहीं विस्तारा एयरलाइंस की दिल्ली की 2.45 बजे की उड़ान 3.26 बजे पर देहरादून पहुंची। इसके अलावा शाम 5:20 बजे पर हैदराबाद और 5:30 बजे मुंबई जाने वाली उड़ानें रद कर दी गई। वहीं देरशाम 7:10 बजे पर दिल्ली और 7:30 बजे पर जयपुर से दून आने वाली उड़ानें कम दृश्यता के चलते उतर नहीं सकी। इन दोनों उड़ानों को वापस भेज दिया गया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top