Big breaking :-जंगल सफारी में शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। खुल गए राजाजी टाइगर रिजर्व के गेट - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-जंगल सफारी में शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। खुल गए राजाजी टाइगर रिजर्व के गेट

 

जंगल सफारी में शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। राजाजी टाइगर रिजर्व के गेट आज से सैलानियों के लिए खोल दिए गए हैं। पार्क की चीला, रानीपुर, मोतीचूर और मोहंद रेंज में सैलानी जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे। पार्क की मोतीचूर रेंज में वाइल्ड लाइफ वार्डन प्रशांत हिंदवान ने रिबन काटकर इस सीजन की जंगल सफारी का उद्घाटन किया।

 

 

 

वार्डन प्रशांत हिन्दवान ने बताया कि राजाजी टाइगर रिजर्व का यह क्षेत्र बाघों की सैरगाह के रूप में जाना जा रहा है। यंहा पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से तीन बाघों को लाया गया है। जल्द ही दो अन्य बाघ भी यंहा ट्रांसलोकेट किये जायेंगे। आपको बता दे की मानसून सीजन में हर साल 15 जून से 14 नवंबर तक जंगल सफारी को बंद रखा जाता है। आज से सफारी को सैलानियों के लिए फिर से खोल दिया गया है।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top