Big breaking :-शिक्षक तबादलो को लेकर आई बड़ी खबर, होंगे इतने प्रतिशत तबादले - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-शिक्षक तबादलो को लेकर आई बड़ी खबर, होंगे इतने प्रतिशत तबादले

 

शिक्षा विभाग में लंबे समय से एक ही स्थान पर सेवा दे रहे शिक्षकों को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाएगा। इसके तहत सुगम से दुर्गम और दुर्गम से सुगम में शिक्षकों को तैनाती दी जाएगी। विभाग के मंडलीय कार्यालय की ओर से आवेदनों का ब्योरा मांगा जा रहा है।

 

 

बता दें कि शिक्षा निदेशालय की ओर से  जारी शासनादेश के क्रम में 15 प्रतिशत सहायक अध्यापक (एलटी) शिक्षकों के ट्रांसफर किए जाने हैं। इसमें शिक्षकों को दुर्गम से सुगम और सुगम से दुर्गम में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके अलावा अनुरोध की श्रेणियां में भीशिक्षा विभाग के मंडलीय कार्यालय ने ब्योरा मांगा सुगम से दुर्गम व दुर्गम से सुगम में होगी तैनातीतबादले किए जाएंगे। इसे लेकर मंडल के छह जिलों से पात्र शिक्षकों से आवेदन मांगे जा रहे हैं।

 

 

 

विभाग में 15 प्रतिशत के अंतर्गत सहायक अध्यापकों को संबंधित स्थान पर नियुक्तियां दी जाएंगी। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं लीलाधर व्यास ने बताया कि शासनादेश के क्रम में सहायक अध्यापकों के स्थानांतरण किए जाने हैं। इसके लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top