Big breaking :-आठ मार्च को दरबार साहिब के चारों ओर रहेगा जीरो जोन, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-आठ मार्च को दरबार साहिब के चारों ओर रहेगा जीरो जोन, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान

आठ मार्च को दरबार साहिब के चारों ओर रहेगा जीरो जोन, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान

आठ मार्च को बिंदाल से तिलक रोड और तालाब की ओर चौपहिया और दुपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा।

श्री झंडे जी मेले के लिए पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया है। आठ मार्च को श्री झंडे जी का आरोहण होगा। ऐसे में श्री दरबार साहिब के चारों ओर जीरो जोन रहेगा। किसी भी प्रकार का वाहन आठ मार्च को श्री दरबार साहिब की ओर नहीं जा सकेगा।

आठ मार्च को बिंदाल से तिलक रोड और तालाब की ओर चौपहिया और दुपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। सहारनपुर चौक से श्री दरबार साहिब की ओर कोई भी वाहन नहीं जाएगा। पीपल मंडी चौक से हनुमान चौक, सहारनपुर चौक जाने वाले वाहनों को दर्शनी गेट होते हुए भेजा जाएगा। इसके अलावा कांवली रोड गुरुराम राय स्कूल की ओर से कोई भी वाहन श्री दरबार साहिब की ओर नहीं जाएगा। बैंड बाजार की ओर से दरबार साहिब की ओर भी कोई वाहन नहीं आएगा। इन वाहनों को तिलक रोड, मच्छी बाजार की ओर भेजा जाएगा।

इन चौराहे, तिराहे से झंडा बाजार नहीं जाएंगे चौपहिया वाहन
श्री झंडे जी के आरोहण के समय सहारनपुर चौक, गऊ घाट तिराहा, दर्शनी गेट, पीपल मंडी चौक, तालाब के चारों ओर, भंडारी चौक और गुरुद्वारे की ओर आने वाले सभी मार्गों पर बैरियर लगाए जाएंगे। यहां से सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके अलावा यातायात का दबाव बढ़ने पर निरंजनपुर मंडी से सहारनपुर चौक की ओर और बल्लीवाला चौक से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को जरूरत के अनुसार डायवर्ट कर कमला पैलेस की ओर भेजा जाएगा। लालपुल से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को निरंजनपुर मंडी की ओर भेजा जाएगा।

ड्रोन से होगी श्री झंडे मेले में निगरानी
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को श्री झंडे मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। एसपी सिटी ने मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के माध्यम से आने जाने वाले व्यक्तियों पर नजर रखने और संदिग्धों पर निगरानी के लिए सादे वस्त्रों में पुलिस बल नियुक्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मेला क्षेत्र में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी की टीमों को नियुक्त करने के निर्देश दिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top