Big breaking :-भैरव मंदिर कॉलोनी में युवकों के बीच हुआ विवाद, एक को नीचे गिराकर बुरी तरह पीटा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-भैरव मंदिर कॉलोनी में युवकों के बीच हुआ विवाद, एक को नीचे गिराकर बुरी तरह पीटा

भैरव मंदिर कॉलोनी में युवकों के बीच हुआ विवाद, एक को नीचे गिराकर बुरी तरह पीटा,

कुछ युवक नए साल की पार्टी कर रहे थे। इस दौरान उनके बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट बढ़ गई।

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र की भैरव मंदिर कॉलोनी में कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद एक युवक को उसके साथ वाले युवकों ने नीचे गिराकर बुरी तरह पीटा। वहीं, किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार की रात की है। कुछ युवक नए साल की पार्टी कर रहे थे। इस दौरान उनके बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट बढ़ गई। इसके बाद कुछ युवकों ने अनुराग उर्फ बिट्टू निवासी लाटोवाली कनखल को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। उसके नीचे गिरने के बाद भी उस पर लात घुसो से वार करते रहे।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत ने बताया कि युवक की हालत ठीक है। इस संबंध में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top