UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-वहाँ सब गलत हैं ऐसा सोचना बंद करें, दंगाई थे तो कई फ़रिश्ते भी थे, जिन्होने बचाई लोगो की जान, महिला पुलिसकर्मियों की ऐसे की मदद

NewsHeight-App

हल्द्वानी में आठ फरवरी की शाम को हुई हिंसा में कई महिला पुलिसकर्मी बनभूलपुरा की तंग गलियों में फंस गई। घरों की छतों से बरसते पत्थरों की बारिश से जैसे कैसे महिला पुलिसकर्मी बचती रहीं लेकिन जब फोर्स तितर-बितर हुई तो स्थानीयों लोगों ने चार महिला पुलिसकर्मियों को खतरे में देख अपने घर में पनाह दी। स्थानीय लोगों ने देर रात पुलिस फोर्स के पहुंचने पर महिला पुलिसकर्मियों के कपड़े बदलवाकर घर से भेजा। तब जाकर महिला पुलिसकर्मियों की जान बच सकी।

 

बनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने के लिए गई टीम के साथ गई पुलिसफोर्स में महिलाकर्मी भी थी। अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव करना शुरू कर दिया। जिसमें कई महिला पुलिसकर्मी भी घायल हो गईं। वहीं पांच महिला पुलिसकर्मी सहित करीब 30 पुलिसकर्मी बनभूलपुरा की तंग गलियों में फंस गई। महिला पुलिसकर्मियों को किसी तरह महिलाओं ने अपने घरों में छिपाया।इस दौरान पथराव और उपद्रव करने वाले लोग क्षेत्र में फंसे पुलिसकर्मियों को ढूंढते रहे। इसके लिए उपद्रवियों ने घरों के दरवाजे भी खटखटाए गए।

 

 

स्थानीय लोगों ने ऐसे बचाई पुलिसकर्मियों की जान
इलाके की एक परिवार की महिलाओं ने महिला पुलिसकर्मियों की जान को खतरा देख उनका हुलिया बदलवा दिया ताकि उनकी पहचान ना हो सके। स्थानीय महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को अपने सलवार सूट पहनने को दिए और हुलिया बदलवा दिया। इसके साथ ही जुटते उतरवाकर चप्पल पहनने को दी। स्थानीय महिलाओं ने एक घर में तीन महिला पुलिसकर्मी और एक घर में एक महिला पुलिसकर्मी को सहारा दिया। कर्फ्यू लगने के बाद अपने जवानों को खोजते हुए पहुंची पुलिस फोर्स के जवानों को देखकर उन परिवारों ने पुलिसकर्मियों को सुरक्षित उन्हें सौंपा।

 

 

उपद्रवियों ने मदद करने वालों के घर को किया आग के हवाले
पुलिसकर्मियों की मदद करने पर उपद्रवियों ने एक परिवार को निशाना बनाया। दरअसल उस परिवार ने पथराव में फंसी एक महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी को अपने घर में शरण दी थी। इसकी जानकारी मिलते ही उपद्रवी उस घर के पास पहुंच गए और उन्होंने घर पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने घर में आग लगा दी। इस कारण पुलिसकर्मी और घर में मौजूद छह सदस्य अंदर ही फंस गए। इन सबकी जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने हालातों पर काबू पाया और बमुश्किल घर के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top