Big breaking :-चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, होटल के कमरे से चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, होटल के कमरे से चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

*चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा*

*होटल के कमरे से चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तो के कब्जे से घटना में चोरी किया गया लैपटॉप व मोबाइल फोन हुआ बरामद*

*कोतवाली डालनवाला*

थाना डालनवाला पर दिनांक 19-09-25 को वादी श्री रवि चड्डा पुत्र श्री बी0आर0 चड्डा निवासी- सी-21 देवभूमि अपार्टमेंट, देयोंघाट, सोलन, हिमाचल प्रदेश‌ द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि वे किसी काम के सिलसिले में देहरादून आये थे तथा होटल स्टेटस इन ओल्ड सर्वे रोड देहरादून में ठहरे हुए थे, इस दौरान रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके होटल के कमरे से उनका एक लैपटॉप, लैपटॉप चार्जर, लैपटॉप बैग, मोबाइल फोन, वाहन की चाबी, आधार कार्ड व पैनकार्ड चोरी कर लिये। तहरीर के आधार पर तत्काल थाना डालनवाला पर मु०अ०सं०- 134/2025 धारा 305 BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर कोतवाली डालनवाला द्वारा तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सी0सी0टी0वी0 कैमरे चैक करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी तथा सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों से दिनांक 21-09-25 को टीम द्वारा चैकिंग के दौरान कान्वेंट रोड परेड ग्राउण्ड के पास से घटना में शामिल 02 अभियुक्तो (1) उदय जायसवाल पुत्र राजेश जायसवाल व (2) लक्की कुमार पुत्र देवराज कुमार को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*

1- उदय जायसवाल पुत्र राजेश जायसवाल निवासी- कैनाल रोड़ बारीगढ़ थाना राजपुर देहरादून उम्र- 20 वर्ष,
(2) लक्की कुमार पुत्र देवराज कुमार निवासी- कैनाल रोड़ बारीगढ़ थाना राजपुर देहरादून उम्र- 19 वर्ष ग्राम सांसों थाना पावो जिला पौड़ी गढ़वाल हाल कैनल रोड नालापानी जनपद देहरादून उम्र 25 वर्ष,

*बरामदगी विवरण*

01- लैपटॉप लेनेवो कंपनी काले रंग का मय बैग – 01
02- घटना में प्रयुक्त वाहन स्कूटी संख्या UK07HE4180 एंटार्क
03- मोबाइल फोन रेडमी कंपनी रंग काला- 01
04- मोबाइल फोन सैमसंग कंपनी रंग स्काई ब्लू- 01
05- मोबाइल फोन रेडमी कंपनी रंग सफेद- 1
06- मोबाइल फोन मोटोरोला कम्पनी रंग काला व सफेद- 1
07- मोबाइल फोन रेडमी कंपनी रंग ब्लू कलर- 1
08- लैपटॉप का चार्जर

*पुलिस टीम*

01- प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मैनवाल, कोतवाली डालनवाला, देहरादून
02-उ0नि0 रवि प्रसाद कवि, चौकी प्रभारी करनपुर
03- कानि0 विजय सिंह
04- का0 पंकज मलासी
05- कां0 संदीप कुमार
06- का0 विनय कुमार
07- का0 आशीष, SOG देहरादून (सर्विलांस टीम)

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top