Big breaking :-भूख हड़ताल पर बैठे उत्तराखंड बेरोजगार संघ के युवाओं का टूटा सब्र, परेड मैदान में टंकी पर चढ़े - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-भूख हड़ताल पर बैठे उत्तराखंड बेरोजगार संघ के युवाओं का टूटा सब्र, परेड मैदान में टंकी पर चढ़े

भूख हड़ताल पर बैठे उत्तराखंड बेरोजगार संघ के युवाओं का टूटा सब्र, परेड मैदान में टंकी पर चढ़े

बेरोजगार संघ का कहना है कि टंकी पर चढ़े दोनों पदाधिकारियों के साथ कुछ भी अनहोनी हुई तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।बेरोजगार युवाओं की विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम कंडवाल सहित अन्य सदस्य पिछले नौ दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। बावजूद इसके प्रदेश सरकार द्वारा कोई सकारात्मक कदम न उठाए जाने से हताश और निराश युवाओं का अब सब्र टूट गया

गुरुवार को संघ के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश सिंह व कुमाऊं मंडल संयोजक भूपेंद्र कोरंगा परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। बेरोजगार संघ का कहना है कि दोनों पदाधिकारियों के साथ कुछ भी अनहोनी हुई तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। वहीं, युवाओं का टंकी पर चढ़ा देख हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना भी पुलिस को दी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top