UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-जो काम कई राज्यों की पुलिस न कर पाई, उसे दून पुलिस ने दिया अंजाम, अमरीक गिरोह के मुख्य सरगना बाबा अमरीक उर्फ मलकीत को दून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार

 

*जो काम कई राज्यों की पुलिस न कर पाई, उसे दून पुलिस ने दिया अंजाम।*

*एसएसपी दून की सटीक रणनीति से White Collar Criminals के विरूद्ध दून पुलिस को मिली बडी सफलता*

*उत्तर भारत में सक्रिय अन्तर्राज्यीय बाबा अमरीक गिरोह के मुख्य सरगना बाबा अमरीक उर्फ मलकीत को दून पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार ।*

*अभियुक्त द्वारा अपने गुर्गों के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों में कई लोगों के साथ अरबों रू0 की करी थी धोखाधडी।*

*उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड के अतिरिक्त कई राज्यों की पुलिस को लम्बे समय से थी बाबा अमरीक की तलाश।*

*गिरफ्तारी के बाद कई राज्यो की पुलिस पूछताछ हेतु पहुंची थाना राजपुर*

*गैंग के 05 सदस्यो को दून पुलिस पूर्व में भेज चुकी है सलाखो के पीछे*

*थाना राजपुर*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को धोखाधड़ी के अपराधों में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में थाना राजपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0- 76/24 धारा 420/406/467/ 468/471/120(इ) आईपीसी बनाम संजीव कुमार, संजय गुप्ता आदि जिसमें अभियुक्तों द्वारा वादी श्री गोविंद सिंह पुंडीर को भूमि विक्रय करने के एवज में धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपए हड़प लिए गए थे तथा अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही अभियुक्तगण लगातार फरार चल रहा थे। अभियोग में पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए पूर्व में दिनांक: 14-07-24 को गिरोह के सदस्य मौ0 अदनान पुत्र स्व0 मौ0 गुफरान को सहारनपुर, दिनांक: 19-07-24 को अमजद अली पुत्र यूनुस अली, शरद गर्ग पुत्र संजीव गर्ग, साहिल पुत्र संजय कुमार को उत्तर प्रदेश व हरियाणा से तथा अभियुक्त रणवीर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

अभियोग में वांछित 02 अन्य अभियुक्तों संजीव कुमार तथा संजय गुप्ता के विरुद्ध पूर्व में मा0 न्यायालय से गैर जमानती वारंट प्राप्त कर गिरफ्तारी के प्रयास किए गए परंतु अभियुक्तगण के लगातार फरार रहने पर पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध 82 सीआरपीसी की कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय से आदेश प्राप्त करते हुऐ दिनाँक 28/07/24 को उनके यमुनानगर हरियाणा स्थित घर पर नोटिस तामीली कि कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों के निर्धारित समयावधी में माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत न होने पर उनके विरुद्ध माननीय न्यायालय से कुर्की वारंट प्राप्त किये गये हैं जिनकी जल्द ही तमिली की जाएगी।

उक्त अभियोग के पंजीकृत होने के बाद से ही गिरोह का सरगना बाबा अमरीक लगातार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा मां0 न्यायालय से गैर जमानती वांरट प्राप्त किये गये थे तथा सुरागरसी/पतारसी व सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए उसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार गैर प्रान्तों में दबिशें दी जा रही थी।

पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के दौरान दिनांक 20/09/2024 को राजपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गिरोह के सरगना बाबा अमरीक को पौन्टा साहिब हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

*पूछताछ का विवरण:-*

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर लोगों को जमीन दिलाने के एवज में उनके साथ धोखाधडी की जाती है। अभियुक्तों द्वारा लोगों को सस्ते दामों में जमीन बेचने का लालच देकर अपने पास बुलाया जाता है तथा लोगों का विश्वास जीतने के लिये बाबा अमरीक द्वारा जमीन की मिट्टी को उठाकर उसे सूंघते हुए लोगों को उक्त जमीन उनके लिये उपयुक्त होने का विश्वास दिलाया जाता है तथा उनसे उक्त जमीन के एवज में मोटी धनराशि लेने के बाद तरह-तरह के बहाने बनाकर जमीन की रजिस्ट्री करने के लिये बार-बार समय लिया जाता है तथा मौका देखकर सभी अभियुक्त वहां से फरार हो जाते हैं और नये ग्राहक की तलाश करने लगते हैं। अभियुक्तों द्वारा अब तक विभिन्न राज्यों में कई लोगों से अरबो रू0 की धोखाधडी की गई है। जिसके सम्बन्ध में उनके विरूद्ध अलग-अलग राज्यों में धोखाधडी के डेढ दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

बाबा अमरीक उर्फ मलकीत पुत्र धर्म सिंह नि0 नाडा साहिब थाना चण्डी मन्दिर पंचकुला हरियाणा उम्र 60 वर्ष

*आपराधिक इतिहास-*

*अभि0 बाबा अमरीक उर्फ मलकीत:*

1- मु0अ0सं0 76/2024 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि0 थाना राजपुर देहरादून
2- मु0अ0स0 35/2024 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि0 थाना बसंत विहार देहरादून
3- मु0अ0सं0 416/2023 धारा 379/420 थाना जगाधरी यमुनानगर हरियाणा
4- मु0अ0सं0 159/2023 धारा 420/467/468/471/120बी/406/504/506 भादवि0 थाना नागल सहारनपुर उ0प्र0
5- मु0अ0सं0 453/2022 धारा 420/467/468/471/120बी/507 भादवि0 थाना कोतवाली देहात सहारनपुर उ0प्र0
6- मु0अ0सं0 396/2022 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि0 कोतवाली देहात सहारनपुर उ0प्र0
7- मु0अ0सं0 491/2022 धारा 420/406 भादवि0 थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0
8- मु0अ0सं0 480/2023 धारा 420/406/342/506 भादवि0 थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर उ0प्र0
9- मु0अ0सं0 226/2023 धारा 420/406/504/506/120बी भादवि0 थाना सरदना मेरठ उ0प्र0
10- मु0अ0सं0 592/2023 धारा 174-ए भादवि0 जगाधरी यमुनानगर हरियाणा
11- मु0अ0सं0 599/2023 धारा 174-ए भादवि0 जगाधरी यमुनानगर हरियाणा
12- मु0अ0सं0 165/2023 धारा 420/467/468 भादवि0 थाना गंगौह सहारनपुर उ0प्र0
13- मु0अ0सं0 189/2023 धारा 452/506 भादवि0 थाना यमुनागर सिटी हरियाणा
14- मु0अ0सं0 673/2022 धारा 420/120बी/406 भादवि0 थाना भगवानपुर हरिद्वार
15- मु0अ0स0 355/2022 धारा 420/120बी भादवि0 थाना कुतुबशेर सहारनपुर उ0प्र0
16- मु0अ0सं0 176/2022 धारा 120बी/406/420 भादवि0 थाना पंजोखरा अम्बाला
17- मु0अ0सं0 407/2023 धारा 148/149/285/323/336/506 भादवि0 व 25 आर्म्स एक्ट थाना छप्पर यमुनानगर हरियाणा
18- मु0अ0सं0 160/2023 धारा 420/467/468/471/120बी/504/506/406 भादवि0 थाना नागल सहारनपुर उ0प्र0

*पुलिस टीम-*
1- उ०नि० पी0डी0 भट्ट थानाध्यक्ष राजपुर
2- उ0नि0 प्रवेश रावत
3- का0 सतेन्द्र पंवार
4- का0 नीरज कुमार, थाना राजपुर देहरादून ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top