आंदोलनकारियों की मुराद पूरी, स्याना चट्टी झील से हटेगी सिल्ट, शासनादेश जारी
मलवा हटाने की मांग शुरू हुआ धरना भाजपा मीडिया प्रभारी चौहान के आश्वासन पर हुआ था खत्म
देहरादून। बड़कोट के स्याना चट्टी में बनी झील से सिल्ट हटाने की क्षेत्र वासियों की मांग पूरी हो गयी है। सिल्ट हटाने के लिए शासन स्तर से आदेश जारी हो गए है। मानसून में बनी झील से करीब 50490 टन उपखनिज हटाया जायेगा। इस से एक ओर जहां झील में पसरा सिल्ट से सरकार को करीब 82 लाख का रिवेन्यू मिलेगा । वहीं आपदा प्रभावित क्षेत्र में पुनर्निर्माण, विकास और स्थानीय लोगों की आजीविका को नई गति मिलेगी।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि स्याना चट्टी झील करीब 4250 वर्गमीटर भूमि में करीब 50490 टन उपखनिज (आ०बी०एम० ,रेत एवं सिल्ट) की निकासी हेतु रिवर ड्रेजिंग अनुज्ञा की अनुमति अधिकतम 6 माह अथवा दिनांक 30 जून, 2026 जो भी पहले हो तक की अवधि के लिए रॉयल्टी आदि की आंकलित धनराशि रू0 81,99,576/ (रू० इक्यासी लाख निन्यानबे हजार पांच सौ छियत्तर मात्र) को जमा कराये जाने की शर्त पर अनुमति दी गई है।
चौहान ने बताया कि यमुनोत्री विधानसभा के स्याना चट्टी आपदा क्षेत्र में प्रभावित आंदोलनरत थे और उन्होंने 16 जनवरी से अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि उनके ही आश्वासन पर धरना समाप्त किया था जिसके बाद वह मुख्यमंत्री से मिले और वस्तु स्थिति से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने मामले का तत्काल संज्ञान लेकर स्याना चट्टी झील से मलवा उठाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने बताया कि स्यानाचट्टी क्षेत्र में खनन,उपखनिज की निकासी हेतु रिवर ड्रेजिंग अनुदा की अनुमति से जुड़े कार्यों को स्वीकृति दी गई है,जिससे आपदा प्रभावित क्षेत्र में पुनर्निर्माण, विकास और स्थानीय लोगों की आजीविका को नई गति मिलेगी। इसके अलावा लोगों का विकास कार्यों को लेकर सरकार की नीतियों पर भरोसा भी बढ़ा है। जन समस्याओं के निस्तारण मे किसी भी स्तर पर कमी नही होगी इसके लिए सरकार सतर्क है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





