Big breaking :-गोलीकांड प्रकरण का पूरा सच लाई सामने , दो दोस्तों की चाणक्य नीति से हरिद्वार पुलिस ने उठाया पर्दा,दुश्मन को फंसाने का मास्टरप्लान हुआ फेल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-गोलीकांड प्रकरण का पूरा सच लाई सामने , दो दोस्तों की चाणक्य नीति से हरिद्वार पुलिस ने उठाया पर्दा,दुश्मन को फंसाने का मास्टरप्लान हुआ फेल

निष्पक्ष व शानदार पुलिसिंग का उदाहरण पेश करती हरिद्वार पुलिस

🔸गोलीकांड प्रकरण का पूरा सच लाई सामने

🔹दो दोस्तों की चाणक्य नीति से हरिद्वार पुलिस ने उठाया पर्दा

🔸 दुश्मन को फंसाने का मास्टरप्लान हुआ फेल

⭕क्या था मामला

विगत कुछ दिन पूर्व वादी द्वारा खुद के भाई पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के संबंध में मोबिन के विरुद्ध कोतवाली गंगनहर में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

⭕ हरिद्वार पुलिस की जांच में सच्चाई आई सामने

एक के बाद एक अनसुलझे मामलों को सुलझाने में एक्सपर्ट हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाते हुए मामले से पर्दा उठा कर सच्चाई सबके सामने ले आई।

⭕ क्या था सच

मुकदमा उपरोक्त में घायल नदीम व समीर अच्छे दोस्त हैं नदीम का रामपुर गांव के लड़कों से काफी समय से झगड़ा चल रहा था।

घटना वाले दिन नदीम ने समीर को पिस्टल के साथ मिलने को बुलाया और उसी बीच पिस्टल से गलती से फायर होने पर गोली नदीम की जांघ पर लग गई और वो घायल हो गया।

⭕ बदला लेने के लिए दुश्मन को फंसाने के लिए रची थी पटकथा

दोनो आरोपियों ने घटना को अवसर में बदलने के लिए झूठी पटकथा तैयार कर अपने दुश्मन को फंसाने के लिए विपक्षी मोबीन के ऊपर जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज करा दिया।

⭕ स्थानीय जनता ने जताई खुशी

निष्पक्ष व शानदार पुलिसिंग कर बेकसूर को क्लीन चिट देते हुए हरिद्वार पुलिस दोनों आरोपियों को 01 तमंचा 315 बोर व 01 पिस्टल 32 बोर के साथ दबोचा गया। जिसपर स्थानीय जनता द्वारा हरिद्वार “गंगनहर” पुलिस की तेजतर्रार कार्यप्रणाली की सराहना की गई।

🔅पकड़े गए आरोपित-
1- सावेज पुत्र सफीक निवासी पुहाना थाना भगवानपुर हरिद्वार
२- समीर पुत्र इस्लाम निवासी शाहपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top