Big breaking :-प्रदेश के छह जिलों में छह और सात जनवरी को मौसम एक बार फिर से करवट बदलेगा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-प्रदेश के छह जिलों में छह और सात जनवरी को मौसम एक बार फिर से करवट बदलेगा

 

प्रदेश के छह जिलों में छह और सात जनवरी को मौसम एक बार फिर से करवट बदलेगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने सूचना जारी की है।

उत्तराखंड में मौसम पल-पल बदल रहा है। सुबह और शाम को हल्का कोहरा छा रहा है, वहीं पाला भी हो रहा है। जिससे ठंड में इजाफा हुआ है। वहीं, दिन में हल्की धूप राहत भी दे रही है। वहीं, देहरादून में पिछले दो-तीन दिनों से धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली हैं। वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दो जनवरी को अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस था। दो दिनों के बाद यह तापमान बढ़कर 26.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस है।

छह और सात जनवरी को मौसम फिर से करवट ले सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक इन दिनों में बारिश होने की संभावना है। मौसम के बार-बार करवट बदलने से राजधानी का एक्यूआई भी प्रभावित हो रहा है। जहां शुक्रवार को देहरादून का एक्यूआई 190 था वहीं अब 100 से 125 हो गया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top