Big breaking :-उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बदलेगा मौसम, 8 के बाद ये रहेगे मौसम के हालात - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बदलेगा मौसम, 8 के बाद ये रहेगे मौसम के हालात

 

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है सुबह से ही धूप खिल रही है। ऐसे में दिन के समय सर्दी से राहत है। वहीं सुबह और शाम लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, बदरीनाथ धाम में भी इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात के समय यहां तापमान शून्य से नीचे पहुंच रहा है।

अभी आगामी एक सप्ताह तक बारिश के आसार नहीं है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आठ दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

अगले सप्ताह से बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर भारत में अक्टूबर और नवंबर में पश्चिमी विक्षोभ कम सक्रिय रहता है। दिसंबर दूसरे सप्ताह में इसकी सक्रियता बढ़ती है। मौसम विज्ञान के मुताबिक दिसंबर के दूसरे सप्ताह में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तर भारत में बारिश के साथ ही पहाड़ों में हिमपात की संभावना है।

तापमान —
रविवार चार दिसंबर की सुबह दस बजे देहरादून का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आठ दिसंबर तक इसी तरह का तापमान रहने की संभावना है। नौ दिसंबर को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री हो जाएगा। इसके बाद दस और 11 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। फिलहाल इन दिनों बारिश के कोई आसार नहीं है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top