Big breaking :-उत्तराखंड शासन ने राजपाल लेघा को खनन विभाग का नया निदेशक बना दिया - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड शासन ने राजपाल लेघा को खनन विभाग का नया निदेशक बना दिया

उत्तराखंड शासन ने राजपाल लेघा को खनन विभाग का नया निदेशक बना दिया है कल शासन ने निदेशक के पद पर तैनात रहे एसएल पैट्रिक को गंभीर आरोपों के बाद सस्पेंड कर दिया था, इसके बाद शासन ने उपनिदेशक राजपाल लेघा को निदेशक खनन की जिम्मेदारी दी है

 

भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में कार्यरत निदेशक श्री एस०एल० पैट्रिक को शासन के आदेश संख्या-712/VII-A-1/2024-106/उद्योग/2004, दिनांक 30.04.2024 द्वारा निलम्बित किये जाने के उपरान्त श्री राजपाल लेघा, अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उत्तराखण्ड को निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उत्तराखण्ड के पदीय कर्तव्यों का प्रभार अग्रिम आदेशों तक अतिरिक्त रूप से प्रदान किया जाता है।

उक्तानुसार प्रदत्त किये जा रहे अतिरिक्त प्रभार में श्री राजपाल लेघा, अपर निदेशक को कोई अतिरिक्त वेतन-भत्ते देय नहीं होंगे तथा श्री राजपाल लेघा से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने मूल कर्तव्यों के साथ निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उत्तराखण्ड के दैनिक कार्यों का भी सुचारू निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top