ज्योतिष

Big breaking:-सूर्य ने किया वृष राशि में प्रवेश, आने वाले 1 माह तक इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

सूर्य ने किया वृष राशि में प्रवेश, आने वाले 1 माह तक इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

 

सूर्य देव को ज्योतिषशास्त्र में विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। वहीं अशुभ होने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सूर्य देव ने आज मेष से वृषभ राशि में प्रवेश कर लिया है। सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो गया है। तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता

 

 

मेष राशि- मन अशांत हो सकता है, परंतु 25 मई से मानसिक शांति रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम में कमी आ सकती है। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव भी मिल सकता है। माता-पिता का सान्निध्य मिलेगा। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

 

 

वृष राशि- मन अशांत रहेगा। संयत और संतुलित रहने का प्रयास करें। 22 मई से मानसिक शांति आ सकती है। नौकरी में परिस्थितियों में सुधार होगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा।

 

 

 

मिथुन राशि – आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परंतु मन

अशांत रहेगा। आपकी मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। आय की स्थिति में सुधार होगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

 

 

 

कर्क राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परंतु संयत रहें। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

 

 

 

सिंह राशि- किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार में भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। धार्मिक संगीत के प्रति रूझान बढ़ सकता है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

 

 

 

 

कन्या राशि- वाणी में मधुरता रहेगी, परंतु मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। संतान की सेहत में सुधार होगा । शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। कारोबार में ध्यान दें, कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे।

 

 

 

तुला राशि- शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा, परंतु मन अशांत भी हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी।

 

 

 

 

वृश्चिक राशि- मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, मगर बातचीत में संतुलित रहें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। पिता का साथ मिल सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। यात्रा पर जाने से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

 

 

 

 

धनु राशि- मन शांत व प्रसन्न रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। किसी मित्र का भी सहयोग मिल सकता है। पिता की सेहत का ध्यान रखें।

 

 

 

 

मकर राशि- आत्मविश्वास तो रहेगा, परंतु संयत रहें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी ।

 

 

 

 

कुंभ राशि- मन अशांत हो सकता है। लेकिन आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 20 मई से मन प्रसन्न होगा। माता की सेहत में सुधार होगा। कारोबार में आने वाली कठिनाइयों का समाधान होगा, मगर यात्रा पूर्ववत ही रहेंगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

 

 

 

 

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार की वृद्धि में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। परिवार में आपसी सद्भाव रहेगा। माता-पिता का सान्निध्य मिलेगा। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top