Big breaking :-नैनीताल - पंगोट क्षेत्र की पहाड़ी से खाई में गिरे युवक की SDRF ने बचाई जान, लगभग 02 किमी पैदल मार्ग से होते हुए पहुँचाया मुख्य मार्ग तक। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-नैनीताल – पंगोट क्षेत्र की पहाड़ी से खाई में गिरे युवक की SDRF ने बचाई जान, लगभग 02 किमी पैदल मार्ग से होते हुए पहुँचाया मुख्य मार्ग तक।

*जनपद नैनीताल – पंगोट क्षेत्र की पहाड़ी से खाई में गिरे युवक की SDRF ने बचाई जान, लगभग 02 किमी पैदल मार्ग से होते हुए पहुँचाया मुख्य मार्ग तक।*

आज दिनांक 28 मार्च 2024 को आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि पंगोट क्षेत्र की पहाड़ी से एक युवक खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में रोप द्वारा उतरकर उक्त घायल युवक तक पहुंच बनाई व प्राथमिक उपचार देकर स्ट्रेचर द्वारा लगभग 2 किमी पैदल वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर स्वयं के वाहन से बिना देरी के सुरक्षित अस्पताल भिजवाया गया।

उक्त युवक पंगोट क्षेत्र की पहाड़ी में घूमने आया था व पैर फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

*घायल युवक का नाम :- आयुष कोहली, उम्र 16 वर्ष *निवासी -मल्लीताल

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top