Big breaking :-CM धामी दिवाली से पहले इन लोगों को देंगे मालिकाना हक की सौगात - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-CM धामी दिवाली से पहले इन लोगों को देंगे मालिकाना हक की सौगात

 

 

CM धामी दिवाली से पहले इन लोगों को देंगे मालिकाना हक की सौगातमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली से पहले रुद्रपुर के लोगों को सौगात देने जा रहे हैं नजूल नीति के तहत रंपुरा बस्ती में 50 वर्ग मीटर तक के भूखंडों पर मालिकाना हक दिलाए जाने के लिए नगर निगम की ओर से सर्वे शुरू हो गया है रंपुरा में लगाए गए कैंप का मेयर रामपाल सिंह ने शुभारंभ किया। मौके पर ही कई पात्र लोगों की पत्रावलियों तैयार करने के साथ ही भूखंडों की नापजोख कराई.

 

 

 

निगम के एमएनए एनसी दुर्गापाल के नेतृत्व में रंपुरा में दो टीम सर्वे के लिए जुट गई हैं। मेयर ने बताया कि शिविर में फार्म भरने से लेकर नोटरी, फोटो स्टेट और फोटो खींचे जाने की सुविधा भी लोगों को दी जा रही है। पिछले दिनों आदर्श इंदिरा बंगाली काॅलोनी में शिविर लगाया गया था

 

 

 

, इसमें 800 से अधिक फाइल तैयार हो चुकी हैं।अब रंपुरा में भी फाइल तैयार कर दीपावली से पहले हजारों लोगों को मालिकाना हक की सौगात दी जाएगी। मेयर ने कहा कि सीएम धामी फ्रीहोल्ड प्रमाणपत्र वितरित करने के लिए आएंगे। वहां उपनगर आयुक्त शिप्रा जोशी, एसएनए राजू नबियाल, मानचित्रकार शरीक अली, भूपेंद्र खत्री आदि थे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top