Big breaking :-बहादराबाद में नहर की पटरी पर युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, हत्या की आशंका - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-बहादराबाद में नहर की पटरी पर युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, हत्या की आशंका

बहादराबाद में नहर की पटरी पर युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, हत्या की आशंका

लोगों ने पुलिस को नहर पटरी पर एक युवक का शव पड़े होने की सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंकर जांच शुरू की

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को नहर पटरी पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फोरेंसिक टीम भी मौके पर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top