Big breaking :-पुलिस ने की मजिस्ट्रेट की गाड़ी सीज, बेटा झाड़ रहा था रौब - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पुलिस ने की मजिस्ट्रेट की गाड़ी सीज, बेटा झाड़ रहा था रौब

उत्तराखंड में इन दिनों बाहरी राज्यों से पर्यटको का आना जारी है। गर्मी से राहत पाने और पहाड़ की वादियों का लुत्फ़ उठाने भारी संख्या में लोग आ रहे हैं। चारधाम यात्रा भी जारी है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो खा पीकर मौज मस्ती कर रहे हैं और यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं जिन पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। चाहे वो कितना भी बड़ा आदमी हो। रुल सबके लिए बराबर है।

 

 

 

जी हां ताजा मामला मुनि की रेती का है जहाँ क्षषिकेश में थाना मुनि की रेती पुलिस ने यूपी नंबर प्लेट की मजिस्ट्रेट लिखी एक कार को सीज कर दिया। कार आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के एक जज की बताई जा रही है।

 

 

कार में जज का बेटा अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। मंगलवार दोपहर भद्रकाली के समीप कार में सवार युवक सनरूफ से बाहर निकालकर शोर मचा रहे थे और यातायात नियमों का उल्लंघन भी कर रहे थे। जब भद्रकाली चौकी पुलिस ने युवकों को रोका तो कार में सवार युवक सौरभ पुत्र अखिलेश निवासी गरवाल आजमगढ़ यूपी ने स्वयं को जज का बेटा बताते हुए पुलिस पर रौब दिखाने का प्रयास किया।

 

 

थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक के रितेश शाह ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन करने के आरोप में वाहन को सीज कर दिया गया

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top