Big breaking :-यहां हो रही थी पार्टी, चल गई गोली, दोस्त की मौत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-यहां हो रही थी पार्टी, चल गई गोली, दोस्त की मौत

 

*कोतवाली पटेलनगर*

आज दिनांक 18/05/2025 की रात्रि को अमन पुत्र किशन लाल निवासी राजकीय इंटर कॉलेज लक्ष्मणगढ़ी के निकट, मेंहूंवाला माफी थाना पटेल नगर अपने 04 अन्य दोस्तों के साथ अपने घर की छत पर बैठकर पार्टी कर रहा था। पार्टी के दौरान अमन द्वारा .

 

 

32 बोर का पिस्टल टेबल पर रखकर उसकी मैगजीन अलग निकाली गई व दोस्तों के सामने पिस्टल से मजाकिया तौर पर छेड़खानी करने लगा, पिस्टल के चेंबर में राउंड होने का अंदाजा अमन को नहीं था व पिस्टल से छेड़खानी के दौरान बिना मैगजीन के पिस्तौल का ट्रिगर दब गया व चेंबर में राउंड होने के कारण पिस्तौल से चली गोली सीधे अमन के दोस्त सागर को लगी, जिसे तत्काल उसके मित्रों द्वारा इंद्रेश अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसको मृत घोषित किया गया।

*मृतक का नाम–*

सागर पुत्र राजेश कुमार गिरी निवासी 76/75 गांधी ग्राम निकट गुरु टैग बहादुर गुरुद्वारा थाना कोतवाली नगर जनपद देहरादून
उम्र – 30 वर्ष

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top