Big breaking :-होली से पहले ही बुझा घर का इकलौता चिराग, कार ने कुचला - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-होली से पहले ही बुझा घर का इकलौता चिराग, कार ने कुचला

 

 

लालकुआं। गत दिवस वन विभाग में सीजनल कर्मी के रूप में कार्यरत शुभम आर्य जो कि गत शाम लगभग साढ़े चार बजे अपने एक साथी के साथ हल्द्वानी स्थित बेलबाबा मंदिर के पास सड़क के किनारे किनारे चल रहा था तभी पीछे से आई एक तेज गति की कार ने जबरदस्त टक्कर मारकर उसे कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

जबकि उसका साथी मामूली रूप से जख्मी हो गया, बिन्दुखत्ता के तिवारीनगर प्रथम निवासी मनोज कुमार आर्या के बाइस वर्षीय इकलौते पुत्र शुभम कुमार आर्या की दुखद मृत्यु का समाचार सुनकर हर कोई हतप्रभ है। शुभम की दो छोटी बहने हैं, इकलौते कमाऊ बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top