Big breaking :-जितने में आ जाए नई कार, उतने में बिका 0001 नंबर, इन नंबरों की भी रही डिमांड - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-जितने में आ जाए नई कार, उतने में बिका 0001 नंबर, इन नंबरों की भी रही डिमांड

जितने में आ जाए नई कार, उतने में बिका 0001 नंबर, इन नंबरों की भी रही डिमांड

वीआईपी नंबरों की नीलामी बुधवार को की गई। आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने बताया कि नीलामी में बड़ी संख्या में आवेदकों ने हिस्सा लिया।

उत्तराखंड परिवहन विभाग की ओर से की गई एचजे और एचके श्रेणी के वीआईपी नंबरों की नीलामी में 0001 के लिए 9.26 लाख रुपये की बोली लगाई गई। इसके साथ ही यह नंबर सबसे महंगा बिका। वहीं 0006 और 0005, 3.65 व 2.12 लाख की बोली के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

जिन्होंने वीआईपी नंबर जीते हैं उन्हें तय समय पर भुगतान करना होगा। भुगतान न होने की स्थिति में उनका नंबर रद्द कर दिया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक वीआईपी नंबरों की नीलामी बुधवार को की गई।

आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने बताया कि नीलामी में बड़ी संख्या में आवेदकों ने हिस्सा लिया। इसमें 23 वीआईपी नंबरों के लिए अंतिम बोली 9.26 लाख रुपये की लगाई गई। आवेदकों में इसको लेकर उत्साह भी देखने को मिला है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top