उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की और उनका आभार व्यक्त करने के साथ ही धन्यवाद किया। इस मौके पर अशोक वर्मा ने कहा कि उनके बनने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं भाजपा शीर्ष नेतृत्व का भी मैं आभार व्यक्त करता हूं ।

पार्टी ने जो उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है उस दायित्व को वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। वर्मा ने यह भी कहा कि उनके विभाग से संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को समय पर दिलाने का पुर जोर प्रयास किया जाएगा साथ ही केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग के लिए दी जा रही सुविधाओं को पिछड़े वर्ग के लोगों तक पहुंचाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। अशोक वर्मा ने पलटन बाजार स्थित जंगम शिवालय मंदिर पर पहुंचकर पूजा अर्चना की और महंत 108 कृष्णागिरी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत अशोक वर्मा ने जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल के कार्यालय पर पहुंचे जहां पर समाज कल्याण अधिकारी द्वारा वर्मा का पुष्पगुच्छ बैठकर स्वागत किया गया पश्चात वर्मा ने सादगी से पदभार ग्रहण किया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





