प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष व सह प्रभारियों ने ली संगठन सृजन में बने जिला अध्यक्षों की व एआईसीसी पीसीसी अध्यक्षों की बैठक
प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी
प्रदेश में संगठनात्मक व आंदोलनात्मक कार्यक्रम साथ साथ चलाएंगे

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आज प्रदेश के सभी सत्ताईस जिलों के अध्यक्ष जो संगठन सृजन में चुने गए हैं उनकी बैठक ली जिसमें प्रदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय सह प्रभारियों श्री सुरेन्द्र शर्मा व श्री मनोज यादव उपस्थित रहे।
नव नियुक्त जिला अध्यक्षों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि नव नियुक्त जिला महानगर अध्यक्ष पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय व्यापी संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड में चले संगठन सृजन में चुने गए हैं और इसलिए उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने आप को एक अच्छा नेता साबित करने की है। उन्होंने कहा कि सभी जिला महानगर अध्यक्षों को अपने अपने जिले में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं सक्रिय कार्यकर्ताओं को विश्वाश में ले कर संगठन को बूथ स्तर न्याय पंचायत स्तर व ब्लॉक स्तर तक मजबूत करना है व पार्टी का संगठनात्मक व आंदोलनात्मक कार्यक्रम समानांतर स्तर पर चलाने हैं। श्री गोदियाल ने कहा कि प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार के नौ सालों के कुशासन से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ हिंसा बलात्कार व हत्या की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है और प्रदेश की आम महिला आज अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की हर महिला को यह बात समझाने की आवश्यकता है कि अधिकांश मामलों में भारतीय जनता पार्टी सरकार या संगठन के लोग शामिल हैं और उसका सबसे बड़ा उदाहरण अंकिता भंडारी की हत्या कांड व हरिद्वार की भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रही अनामिका शर्मा की पुत्री के साथ हुए दुराचार का मामला है। श्री गोदियाल ने कहा कि आज प्रदेश का बेरोजगार सरकार की बेरोजगार व युवा विरोधी सोच से त्रस्त है और बेरोजगारी अपने चरम पर है इसलिए बेरोजगारी के मुद्दे पर लड़ाई व इस मुद्दे को युवाओं के बीच ले जाने का काम करना होगा। उन्होंने कहा कि आज स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से पूरा राज्य व विशेष तौर पर पहाड़ी जनपद का जनमानस त्रस्त है और अनेक क्षेत्रों में जनता ध्वस्त स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के खिलाफ सड़कों पर उतरे हुए हैं और इस मुद्दे पर कांग्रेस संगठन को आंदोलन चलाने होंगे। श्री गोदियाल ने सभी नव नियुक्त जिला महानगर अध्यक्षों से स्पष्ट रूप से कहा कि सभी जिला महानगर अध्यक्ष गणों को अपने अपने जिले में आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को चलाते हुए संगठन को मजबूत करने का कार्यक्रम समानांतर चलाना होगा जिसकी समीक्षा समय समय पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी करेगी।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व सभी जिला महानगर के नव नियुक्त अध्यक्षों को बधाई दी। उन्होंने जिला महानगर अध्यक्षों से कहा कि जहां जहां पार्टी के संगठन को पुनर्गठित करने की आवश्यकता है उसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रस्ताव भेजें। प्रदेश कांग्रेस के दूसरे सह प्रभारी श्री मनोज यादव ने सभी नव नियुक्त जिला महानगर अध्यक्षों से आह्वाहन किया कि आने वाले तीन महीनों में बूथ स्तर तक कमेटियां गठित कर लें और अपने अपने जिले में शत प्रतिशत ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों का गठन कर लें।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बैठक का संचालन किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी , महानगर देहरादून अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी, पौड़ी जिला अध्यक्ष विनोद नेगी, टिहरी जिला अध्यक्ष मोरारी लाल खंडेलवाल, यमुनोत्री जिला अध्यक्ष दिनेश चौहान, उत्तरकाशी जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत, कोटद्वार जिला अध्यक्ष विकास नेगी, कोटद्वार महानगर अध्यक्ष मीना बछवान, रुद्रप्रयाग जिला अध्यक्ष कुलदीप कंडारी, देवप्रयाग जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, हरिद्वार महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, जिला अध्यक्ष हरिद्वार ग्रामीण बालेश्वर सिंह, अध्यक्ष रुड़की महानगर राजेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष रुड़की फुरकान अहमद, जिला अध्यक्ष परवा दून मोहित उनियाल, जिला अध्यक्ष पछवादून संजय किशोर, जिला अध्यक्ष काशीपुर अल्का पाल, जिला अध्यक्ष उधम सिंह नगर हिमांशु गावा, अध्यक्ष हल्द्वानी गोविंद सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा भूपेंद्र सिंह भोज, जिला अध्यक्ष रानीखेत दीपक किरौला, अध्यक्ष बागेश्वर अर्जुन भट्ट, जिला अध्यक्ष पिथौरागढ़ मुकेश पंत, जिला अध्यक्ष डीडीहाट मनोहर टोलिया व जिला अध्यक्ष चम्पावत चिराग फर्त्याल उपस्थित रहे।
सादर

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





