Big breaking :-प्रदेश के दुग्ध समितियों में शासन ने नियुक्त किये सदस्य - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-प्रदेश के दुग्ध समितियों में शासन ने नियुक्त किये सदस्य

प्रदेश के दुग्ध समितियों में शासन ने नियक्त किये सदस्य।
राज्य की दुग्ध समितियों में सरकार ने सदस्य नियुक्त कर दिये है दुग्ध समितियों में सदस्यों की नियुक्ति का मकसद प्रदेश में दुग्ध विकास को बढ़ावा देना है पशुपालन मंत्री माननीय सौरभ बहुगुणा ने शासन को इसके निर्देश दिये थे कि प्रदेश में दुग्ध विकास के लिये प्रबन्ध समितियों में सदस्य जल्द नामित किये जाने आवश्यक है

 

मंत्री के इस निर्देश पर शासन ने निर्णय लेते हुई अब प्रत्येक जिले में प्रबन्ध समितियां अस्तित्व में आ गई है समितियों में सदस्य नियक्त होने से अब दुग्ध विकास में नए आयाम खुलेंगे शासन ने ऊधम सिंह नगर में सदस्य श्री राम कुमार, हरिद्वार दुग्ध समिति में श्री सचिन कुमार,चमोली श्री महेंद्र सिंह कुवंर,चंपावत श्री कृष्णा नंद जोशी, देहरादून ग्रामीण श्री शीतल कुमार नौटियाल, अल्मोडा श्री हरीश लाल, पौड़ी श्री सत्य राज सिंह नेगी को सदस्य नामित किया है माननीय मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा सभी नामित सदस्यों को शुभकामनाएं दी है साथ विश्वास जताया है कि सभी समितियां दुग्ध विकाश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करेंगे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top