Big breaking :-इस राज्य के मदरसों में पढ़ाई जाएगी प्रभु श्रीराम की कहानी, मार्च से लागू किया जाएगा नया पाठ्यक्रम - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-इस राज्य के मदरसों में पढ़ाई जाएगी प्रभु श्रीराम की कहानी, मार्च से लागू किया जाएगा नया पाठ्यक्रम

 

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा की उत्तराखंड के मदरसों मे अब भगवान राम को पढ़ाया जाएगा।

शादाब ने भगवान राम के चरित्र को खूबसूरती से पेश करते हुए कहा कि भगवान राम में बहुत सारी खूबियां थी।
उन्होने कहा की श्री राम सभी के है और उनके जैसा त्याग और तपस्या यदि सभी बच्चे सिखे तो उनके जीवन मे बड़ा बदलाव आएगा। लक्ष्मण जैसा भाई, सीता जी जैसी पत्नी हर किसी के लिए एक उदाहरण है की असल मे जीवन को और रिश्तों को कैसे निभाया जाता है।

 

आगे शादाब ने कहा कि लोगों को राम चाहिए ना कि औरंगजेब वह औरंगजेब जिसने अपने पिता को सलाखों के पीछे डाल दिया।

और इसी को देखते हुए हमने फैसला लिया है कि हम अपने मॉडर्न मदरसों में जो कि डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से खोलने जा रहे हैं, उसमें मोहम्मद साहब के साथ-साथ श्री राम को भी पढ़ाएंगे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top