छत के रास्ते घर के अंदर घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को दबोच कर ले गया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
तेंदुआ छत के रास्ते घर के भीतर घुसा और पालतू कुत्ते को दबोच कर ले गया। इस घटना के बाद से चंपावत अमोड़ी बाजार में दहशत है।
चंपावत अमोड़ी बाजार क्षेत्र में तेंदुए की दहशत है। रात को घर की छतों में तेंदुआ घूम रहा है। तेंदुए की चहलकदमी सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है।
अमोड़ी बाजार में तड़के सुबह एक तेंदुआ छत के रास्ते घर के भीतर घुसा और पालतू कुत्ते को दबोच कर ले गया। परिवार के लोग गहरी नींद में सोए थे। ऐसे में कुत्ते की भैंकने की आवाज का उन्हें पता नहीं चल पाया।
सीसीटीवी का फुटेज वायरल होने के बाद क्षेत्र में डर का माहौल है। तेंदुआ लगातार देखा जा रहा है
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





