Big breaking :-देहरादून नगर निगम बोर्ड की आखिरी बैठक, हुए ये बड़े फैसले - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-देहरादून नगर निगम बोर्ड की आखिरी बैठक, हुए ये बड़े फैसले

 

नगर निगम बोर्ड की आखरी बैठक

उत्तराखंड नगर पालिका और नगर निगमों का कार्यकाल आगामी दो दिसंबर को खत्म हो रहा है, जिसको देखते हुए देहरादून नगर निगम ने आज मेयर सुनील उनियाल गामा की अध्यक्षता में आखिरी बोर्ड बैठक आहूत हुई । बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई और तमाम प्रस्ताव पारित किए गए ।

 

 

महापौर सुनील उनियाल गामा ने बताया की आज बोर्ड बैठक में जितने प्रस्ताव आए थे वो सब जनहित के मुद्दों पर आधारित थे। उन्होंने बताया की जितने भी उत्तराखंड में सम्मानित लोग हैं उनके नाम पर द्वार बनने को लेकर प्रस्ताव पास किए गए हैं । बैठक में आंदोलनकारी स्वर्गीय सुशीला बलूनी के नाम पर किसी मार्ग या पार्क का नाम रखने और मूर्ति लगाने का प्रस्ताव भी शामिल है ।

 

 

साथ ही उन्होंने बताया की आज बोर्ड बैठक में देहरादून नगर निगम की कार्यकारिणी का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया जहां पार्षदों ने अगले चुनाव तक जनहित के लिए काम करने की बात कही।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top