Big breaking :-सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेश पाल को सिंचाई सचिव ने निलंबित कर दिया है। - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेश पाल को सिंचाई सचिव ने निलंबित कर दिया है।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेश पाल को उत्तराखंड शासन के सिंचाई सचिव ने निलंबित कर दिया है।

सुरेश पाल वर्तमान में नलकूप खंड रुड़की में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात है। अधिशासी अभियंता सुरेश पाल को पद के दुरुपयोग और शासकीय कार्यों का पालन न करने तथा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के साथ ही वित्तीय अधिकारों का दुरुपयोग करने के चलते निलंबित कर दिया गया है।

उन पर सत्य निष्ठा के संदिग्ध होने के भी आरोप लगे

हैं।

प्रमुख अभियंता सिंचाई ने वित्तीय अनियमितता करने को लेकर उनकी शिकायत शासन में की थी। शासन ने इसकी जांच बिठा दी है और लगाए गए आरोपों को लेकर उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही भी प्रस्तावित कर दी है। इस बात की संभावना है कि जांच के बाद उनके खिलाफ वृहद दंड दिया जा सकता है।बहरहाल उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में सुरेश पाल प्रमुख अभियंता देहरादून के कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।

सिंचाई सचिव हरीश चंद्र सेमवाल ने बताया कि शासन को मिली वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत के चलते उन को निलंबित किया गया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top