Big breaking :-मां के साथ टीका लगवाने अस्पताल जा रही थी मासूम, टैक्सी की चपेट में आने से मासूम की दर्दनाक मौत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-मां के साथ टीका लगवाने अस्पताल जा रही थी मासूम, टैक्सी की चपेट में आने से मासूम की दर्दनाक मौत

मां के साथ टीका लगवाने अस्पताल जा रही थी मासूम, टैक्सी की चपेट में आने से मासूम की दर्दनाक मौत

महिला अपनी पांच साल की बेटी काव्या को टीका लगवाने के लिए टैक्सी से जा रही थी। दोनों गुल्यारी के टैक्सी स्टैंड पर उतरे। मां वाहन चालक को किराया देने लगीं, इसी बीच बच्ची टैक्सी के पिछले हिस्से की तरफ चली गई। टैक्सी के पीछे होते ही वह पहिये की चपेट में आ गई।

पैठाणी थाना क्षेत्र में टीका लगवाने अस्पताल जा रही पांच साल की बच्ची की टैक्सी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना तब हुई जब मां टैक्सी का किराया देने लगी और बच्ची पीछे चली गई। टैक्सी पीछे होने वह पिछले टायर की चपेट में आ गई।

पैठाणी थानाध्यक्ष सुनील रावत ने बताया कि ग्राम बड़ेथ निवासी सरिता देवी बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे अपनी पांच साल की बेटी काव्या को टीका लगवाने के लिए टैक्सी से जा रही थी। दोनों गुल्यारी के टैक्सी स्टैंड पर उतरे। मां वाहन चालक को किराया देने लगीं, इसी बीच बच्ची टैक्सी के पिछले हिस्से की तरफ चली गई।

टैक्सी के पीछे होते ही वह पहिये की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन ने उसे सीएचसी पाबौ ले गए जहां उपचार के दौरान काव्या की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि मासूम की मौत के मामले में सभी पहलुुओं की जांच की जाएगी, साथ ही लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top