Big breaking :-शिक्षा निदेशक से मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, नियमों के तहत हो विवादों का समाधान : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-शिक्षा निदेशक से मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, नियमों के तहत हो विवादों का समाधान : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद

शिक्षा निदेशक से मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, नियमों के तहत हो विवादों का समाधान : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद

देहरादून। राजधानी देहरादून स्थित शिक्षा निदेशालय में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ हुई मारपीट की घटना को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष श्री अरुण पांडे जी एवं महामंत्री श्री शक्ति प्रसाद भट्ट जी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।

परिषद के अध्यक्ष श्री अरुण पांडे जी ने कहा कि घटना का विस्तृत विवरण अभी उपलब्ध नहीं है, इसलिए इस संबंध में विस्तृत टिप्पणी करना संभव नहीं है, लेकिन किसी भी सरकारी कार्यालय में इस प्रकार की घटना अत्यंत अशोभनीय एवं निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जब हम विधि के शासन (रूल ऑफ लॉ) के अंतर्गत कार्य कर रहे हैं और सभी कार्यों के लिए स्पष्ट नियम एवं व्यवस्थाएं निर्धारित हैं, तब इस प्रकार की घटनाएं कतई स्वीकार्य नहीं हो सकतीं।

महामंत्री श्री शक्ति प्रसाद भट्ट जी ने कहा कि सभी पक्षों को संयम एवं मर्यादा का पालन करते हुए स्थापित नियमों एवं व्यवस्थाओं के अंतर्गत ही अपने प्रकरणों का समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संवाद एवं विधिक प्रक्रिया ही किसी भी विवाद के समाधान का उचित माध्यम है।

परिषद के पदाधिकारियों ने शासन एवं प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की है।
प्रवक्ता
हर्ष जोशी
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top