Big breaking :-नैनीताल बाजार में यहाँ लग गई आग, यहाँ पर्यटको के जान में बन आई - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-नैनीताल बाजार में यहाँ लग गई आग, यहाँ पर्यटको के जान में बन आई

 

नैनीताल के बाजार में सुबह 3:00 बजे आग लगने से हड़कंप मच गया।बाजार के चौकीदार ने दुकान से धुआं उठता देख इसकी सूचना दुकान स्वामी और दमकल कर्मियों को दी मौके पर पहुंची दमकल टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

 

जिन दुकानों में आग लगी उनके ठीक ऊपर एक होटल था। जिससे उस होटल में रुके पर्यटकों की जान पर खतरा बन गया समय रहते स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

आग ने करीब 4 दुकानों को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया है जिससे मल्लीताल बाजार समेत आसपास के घरों को बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है। हालांकि 3 फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है जो आग को काबू करने का प्रयास कर रही है।

 

 

राहत और बचाव कार्य में लगे विशाल वर्मा ने आरोप लगाया फायर ब्रिगेड की टीम सूचना के बाद काफी देर से पहुंची वही बीते दिनों नैनीताल के बाजार के सौंदर्यीकरण काम के बाद बाजार में बनाई गई सीढ़ियों के चलते फायर ब्रिगेड बाजार में नहीं घुस सकी। इतना ही नहीं बाजार में लगे फायर हाइड्रेंट आग लगने के दौरान पूरी तरह से पीस बने रहे और हाइड्रेंट में पानी नहीं चला जिसके चलते आग फैल गई। जिसके चलते आग बुझाने में दमकल कर्मियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर अधिकांश रूप से काबू पा लिया है।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top