राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कल दिनांक 31 मार्च 2026 को वित्त विभाग द्वारा प्रदेश के कार्मिकों को मार्च का वेतन शीघ्र अति शीघ्र निर्गत किए जाने हेतु समस्त संबंधित को आदेश जारी किया गया है,
जिसमें यह व्यवस्था है कि विधानसभा द्वारा वर्ष २०२६-२७ पारित बचत की व्यवस्था के अनुरूप बजट जारी होने की प्रत्याशा में समस्त कार्मिकों के माह मार्च २०२६ का वेतन आहरित कर उपलब्ध करा दिया जाए।
राज्य कर्मचारी परिषद इस निर्णय का स्वागत करती है और साथ ही अपेक्षा करती है कि प्रदेश के समस्त विभागों के कार्मिकों को वित्त विभाग के निर्देशानुसार शीघ्रातिशीघ्र वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। इस हेतु परिषद द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी ,मुख्य सचिव, एवं सचिव वित्त विभाग का आभार प्रकट किया गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





