Big breaking :-बदरीनाथ से लौट रहे यात्रियों के वाहन चालक को आया हार्ट अटैक, तो महिला यात्री ने थामा स्टेयरिंग - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-बदरीनाथ से लौट रहे यात्रियों के वाहन चालक को आया हार्ट अटैक, तो महिला यात्री ने थामा स्टेयरिंग

बदरीनाथ से लौट रहे यात्रियों के वाहन चालक को आया हार्ट अटैक, तो महिला यात्री ने थामा स्टेयरिंग

दल एक वाहन से बदरीनाथ के दर्शन कर वापस लौट रहा था। इस दौरान सैकोट में वाहन जाम में फंस गया। इस दौरान यात्री महिलाओं ने देखा की चालक बेहोश हो रहा है और उसका पैर ब्रेक से हट रहा है।

 

 

भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर वापस लौट रहे एक असम के यात्री दल के वाहन चालक की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिस पर यात्री दल में शामिल एक महिला ने स्टेयरिंग संभाला और वाहन को करीब 30 किलोमीटर दूर कर्णप्रयाग तक पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही चालक दम तोड़ चुका था

 

 

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को 17 यात्रियों का दल एक वाहन से बदरीनाथ के दर्शन कर वापस लौट रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान सैकोट में वाहन जाम में फंस गया। इस दौरान यात्री महिलाओं ने देखा की चालक बेहोश हो रहा है और उसका पैर ब्रेक से हट रहा है। ऐसे में महिलाओं ने वाहन चालक को स्टेयरिंग से हटाया और वाहन को बंद किया

घटना को देखकर आसपास के लोगों ने चालक को प्राथमिक उपचार देने का प्रयास किया, लेकिन वाहन चालक होश में नहीं आया। जिसके बाद यात्री उपल शर्मा ने वाहन चलाया और चालक को अस्पताल ले गई।

अस्पताल के चिकित्सक रोहित मिंगवाल ने बताया कि चालक गोपाल शर्मा निवासी गाजियाबाद की अस्पताल पहुंचने से पहले की मौत हो चुकी थी। बताया कि मौत का कारण प्रथम दृष्टया हार्टअटैक हो सकता है। पोस्टमार्टम के बाद कारणों का पता लग सकेगा। वहीं, पुलिस थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top