Big breaking :-14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे आदिबदरी मंदिर के कपाट - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे आदिबदरी मंदिर के कपाट

 

14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे आदिबदरी मंदिर के कपाट

आदिबदरी मंदिर के कपाट 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस दौरान एक सप्ताह तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। भगवान आदिबदरी मंदिर के कपाट वर्ष में एक माह पौष माह के लिए बंद रहते हैं। गत 15 दिसंबर को मंदिर के कपाट बंद हुए थे।

व्यापारी अशोक शाह, रामचंद्र चमोला कहते हैं कि आदिबदरी मंदिर समूह को देखने के लिए ग्रीष्मकाल से लेकर शीतकाल तक श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद बहुगुणा ने शासन-प्रशासन से आदिबदरी में पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ाने की मांग की।

विनसर महादेव विकास एवं सांस्कृतिक महोत्सव 11 से
तहसील के आलकोट में चार दिवसीय विनसर महादेव विकास एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन 11 जनवरी से किया जाएगा। आयोजन समिति के संरक्षक डीडी उनियाल ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव में महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top